फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पिंजरे में तेंदुए की जगह बच्चे, खेल-खेल में खतरे में डाली जान, वायरल हो रहा वीडियो; देखें

Wed, 02 Sep 2026 09:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के गांव थेपुर में गुलदार (तेंदुए) को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। यहां कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा है। बच्चों ने इस पिंजरे को खेल बना दिया है। डीएफओ ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि ऐसा न करें, तेंदुआ आ गया तो जान खतरे में पड़ जाएगी। 
विज्ञापन
पिंजरे में बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलदार के खौफ को बच्चों ने खेल बना लिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव थेपुर में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में कई बच्चे घुसकर बैठ गए जबकि कुछ पिंजरे के ऊपर खड़े रहे। इस दौरान कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों व बच्चों को इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



 

गांव थेपुर और रामपुर के पास कई दिनों से गुलदार दिखाई देने पर वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। इसमें गुलदार तो नहीं फंसा लेकिन बच्चों ने इसे अपना खेल जरूर बना लिया। बच्चे पिंजरे में घुसकर बैठ गए और उसका दरवाजा बंद कर दिया। वीडियो में चार से पांच बच्चे पिंजरे में बंद होकर गुलदार की तरह गुर्राते नजर आ रहे हैं। कुछ बच्चे पिंजरे के ऊपर खड़े हैं। 
 

वीडियो बनाने वाले युवक कह रहे हैं कि गुलदार की जगह बच्चे पिंजरे में फंस रहे हैं। गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि पिंजरे के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। इस तरह की हरकत से उनकी सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है।
 
विज्ञापन

ये बोले डीएफओ
गुलदार जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों को इसे मजाक में नहीं लेना चाहिए। वन विभाग की टीम ने बच्चों और ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा विभाग का सहयोग करने के लिए कहा है। यदि पिंजरे के साथ छेड़छाड़ की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
- जय सिंह कुशवाहा, डीएफओ, बिजनौर

ये भी देखें...
बागपत: चार थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो भाइयों ने की विशाल की हत्या, ईंट से कूचा सिर, ईख के खेत में फेंका शव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें