फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से चढ़ी बरात: दुल्हन का फेरे लेने से इंकार, दूल्हे के उड़े होश, दूसरी युवती से हुआ विवाह, जानिए कैसे

Tue, 05 Dec 2023 08:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : दुल्हन ने अचानक सात फेरे लेने से इंकार किया तो दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद चचेरी साली से शादी कराई गई। जानिए आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन
शादी के सात फेरे। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के शिवाला कलां में बरात की चढ़त के बाद दूल्हा फेरे लेने के लिए पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। शादी के आभूषण उतारकर दुल्हन अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने का दावा किया। बाद में यह प्रेमी युगल गांव से चला गया। उधर, दूल्हे ने अपनी चचेरी साली के संग फेरे लिए। इसके बाद ही बरात विदा हो सकी।

विज्ञापन


सोमवार की शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र से बरात आई। दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम के साथ बरात की चढ़त की। इसके बाद बरात दुल्हन के द्वार पर पहुंची। फेरे की तैयारियां चल ही रही थीं कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। वधु पक्ष ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन ने पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध होने का दावा किया। कोर्ट मैरिज कर लेने के दस्तावेज भी दिखा दिए।

यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: सामने आई चौंकाने वाली बात, जल्द खुलेगा ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवती आभूषण उतार कर प्रेमी के घर पहुंच गई। उधर, दुल्हन पक्ष के सामने विकट स्थिति बन गई। घर की दहलीज पर खड़ी बरात को अब लौटाया भी नहीं जा सकता था। तमाम तैयारियां धरी रहने वाली थीं। इसी बीच दोनों पक्षों और रिश्तेदारों के बीच सहमति बनी। दुल्हन की चचेरी बहन से दूल्हे के फेरे कराए गए। मंगलवार की सुबह बरात को विदा किया गया। उधर, प्रेमी युगल गांव से कहीं ओर चला गया।

यह भी पढ़ें: टूटा हादसों का कहर: फिल्मी स्टाइल..., 120 की स्पीड पर थी कार, 18 टायरा ट्रक में घुसी, 5 की मौतों से मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें