वायरल वीडियो में जेई नूतन प्रकाश यह भी कहते नजर आते हैं कि यह चलन केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं है। वर्तमान एक्सईएन संजीव कुमार को भी, उनके अनुसार, ड्राइवर ने भरोसा दिलाया था कि यह जेई पहले भी अफसरों को निजी सामान पहुंचाता रहा है।
नूतन प्रकाश यह भी आरोप लगाते हैं कि विभागीय भ्रष्टाचार इतना गहरा है कि दिन भर दौड़भाग करने के बावजूद कोई फर्जी शिकायत भी आ जाए, तो अधिकारी पहले कर्मचारी की गलती ढूंढते हैं। वीडियो में वो कहते हैं, हमें हर बार पैसों के तराजू पर तौला जाता है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 मई को आपके शहर में क्या हुआ
कैसे हुआ खुलासा?
बताया जा रहा है कि यह बात नूतन प्रकाश ने बातों ही बातों में एक किसान नेता से कह दी, जिसने उनका वीडियो बना लिया और कथित रूप से उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की। अब यह वीडियो कई सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुका है।
क्या बोले अफसर?
फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वीडियो की जांच की बात कही जा रही है।