फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आंधी के कारण सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई सिपाही की बाइक, अस्पताल ले गए तो डॉक्टर बोले- सॉरी

Wed, 21 May 2025 11:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बागपत निवासी पुष्पेंद्र अफजलगढ़ थाने में तैनात थे। बुधवार शाम ड्यूटी कर वापस थाने लौट रहे थे। शेरगढ़ जटपुरा के बीच हादसा हो गया। घायल पुष्पेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सिपाही पुष्पेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफजलगढ़ स्थित जटपुरा शेरगढ़ मोड़ के पास आंधी से गिरे पड़े पेड़ से टकराकर बाइक सवार सिपाही पुष्पेंद्र (36) की मौत हो गई। पुष्पेंद्र 2011 बैच में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और बागपत जिले के बड़ौत थाने के गांव लुहारी पट्टी के निवासी थे।
विज्ञापन

 

बिजनौर में आंधी के कारण गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र पुत्र जय भगवान सिंह अफजलगढ़ थाने में करीब डेढ़ साल से तैनात थे और हल्का नंबर चार में उनकी ड्यूटी चल रही थी। बुधवार सुबह आठ बजे से उनकी ड्यूटी जटपुरा बॉर्डर पर थी। वह देर शाम ड्यूटी पूरी कर बाइक से थाने लौट रहे थे। तेज हवा और बारिश के चलते एक पेड़ शेरगढ़ जटपुरा के बीच सड़क पर गिरा पड़ा था। अधिक अंधेरा होने के कारण सिपाही की बाइक पेड़ से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर आई 112 पुलिस ने सिपाही को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पर सीओ राजेश सिंह सोलंकी व थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे और मृतक सिपाही के परिजनों की सूचना दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें