फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में घर में मिला 30 साल के युवक का शव, बेवा मां के साथ रहता था विशाल, पुलिस ने जताई ये आशंका

Sun, 12 Jul 2026 12:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

धामपुर के मोहल्ला बाड़वान में विशाल वर्मा अपनी मां के साथ रहता था। बताया गया कि वह शराब पीने का आदी था। मोहल्ले में उसका किसी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विशाल वर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 30 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, धामपुर के मोहल्ला बाड़वान में शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे विशाल वर्मा (30) ने अपने कमरे में बिजली के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
 

स्थानीय लोगों के अनुसार, विशाल वर्मा अपनी विधवा मां के साथ रहता था। उसका छोटा भाई बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विशाल वर्मा शराब का आदी था और अक्सर नशे में रहता था। बताया जा रहा है कि घटना की रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा था।
 

पुलिस के अनुसार, विशाल वर्मा का मोहल्ले में किसी अन्य युवक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वह तनाव में चल रहा था। यह संभव है कि इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया हो। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

विवेचना अधिकारी श्याम पाल सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें