स्नान के दौरान चार लोग डूबे थे
गंगा स्नान के दौरान नजीबाबाद के रम्पुरा निवासी सैनी परिवार के चार सदस्य डूब गए थे। इनमें विवाहिता डॉली उर्फ गुड़िया, उसका चचेरा भाई सूरज उर्फ छोटू, हर्षित और बालिका दिव्यानी शामिल थे। हादसे के दौरान दिव्यानी को बचा लिया गया था, जबकि डॉली, सूरज और हर्षित लापता हो गए थे।
बुधवार को सर्च अभियान के दौरान सूरज उर्फ छोटू का शव मिला था। इसके बाद बृहस्पतिवार को हर्षित का शव भी बरामद कर लिया गया।
अब डॉली की तलाश में जुटे गोताखोर
हादसे में लापता विवाहिता डॉली उर्फ गुड़िया की तलाश के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर गंगा घाट क्षेत्र में खोजबीन कर रहे हैं। परिजनों ने अन्य लापता लोगों का पता चलने तक शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। अब डॉली की तलाश पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है।