बताया गया कि छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शहजाद मानसिक रूप से भी बीमार है। जिसे अक्सर घर वाले बाहर नहीं निकलने देते थे। अब वह घर से बाहर निकाला तो एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। जिस पर गुस्साए लोगों ने उसे रस्सी से बांध लिया और डंडों से जमकर पिटाई की। वहीं, बेहोशी की हालत में होने पर पानी पिलाया गया।
यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी
आरोपी युवक 55 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी करते हुए जमकर मारपीट की थी। शहजाद ने एक महिला के साथ 13 दिसंबर को भी मारपीट की थी। इसके अलावा 14 दिसंबर को भी गांव की दूसरी महिला के साथ मारपीट की।