उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कबड्डी खिलाड़ियों की डेढ़ साल पुरानी रंजिश मेआशू की जान चली गई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात से डेढ़ घंटा पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। वहीं वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कबड्डी खिलाड़ियों की डेढ़ साल पुरानी रंजिश में आशू की जान चली गई। दराशल मृतक का दोस्त और हत्यारोपी दूसरे गुट का एक साथ आपस में कबड्डी खेला करते थे, जिनमे किसी बात को लेकर दूरियां बन गई। इसी रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच वारदात से डेढ़ घंटा पहले झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस के तीन टीमों का गठन किया है। इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक देर रात तक शहर कोतवाली में डेरा जमाई रहे।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों की माने तो आरोपी पक्ष का एक युवक कबड्डी खेला करता है वहीं अमृता का आंसू का भी दोस्त कबड्डी का प्लेयर रहा है। इन दोनों के बीच डेढ़ साल पहले झगड़ा हुआ था।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
इसके बाद से दोनों में रंजिश चली आ रही थी जिसको लेकर बुधवार के शाम करीब 6:00 बजे वर्धमान कॉलेज के पास दो गुटों में झगड़ा हुआ था। हालांकि इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए बाद में एक दूसरे को फोन करके आईटीआई कॉलेज के पास बुलाया गया।