फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मंडावर के बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग,लाखो का समान जल कर राख, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

Mon, 29 Apr 2024 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बैंक्वट हॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में सोमवार सुबह मंडावर बिजनौर रोड पर बिजीली घर के निकट बने रॉयल पैलेस बैंक्वेट हॉल में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे बैंक्वेट हॉल में रखा लाखों का सामान स्वाहा हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


मंडावर के मौहल्ला बाजार मंगल निवासी हाजी फारूक द्वारा शादी विवाह आदि के लिए रॉयल पैलेस के नाम से मंडावर बिजनौर रोड पर एक बैंक्वेट हॉल संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन

शादियों का सीजन होने के कारण लगभग प्रतिदिन इस बैंक्वेट हॉल में कोई ना कोई कार्यक्रम होता रहता है। इसी क्रम में  मंडावर के मौहल्ला बाजार मंगल निवासी एक युवती की बारात सोमवार दोपहर इसी बैंक्वेट हॉल में आनी थी तथा मेहमानों के लिए खाना बनाने को तैयारी की जानी थी।

सोमवार लगभग साढ़े नौ बजे किसी अज्ञात कारण से बैंक्वेट हॉल के अंदर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आनन -फानन में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही की किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ लेकिन बैंक्वेट हॉल में रखा लाखों का सामान तथा बरातियों के खाने का सामान जल कर खाक हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें