बिजनौर जनपद में स्योहारा के ग्राम अमीरपुर में मंगलवार की शाम यशपाल सिंह के मकान में गुलदार घुस गया। मकान मालिक ने उसे मकान में बंद कर दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है।
ग्राम अमीरपुर में यशपाल सिंह के मकान में मंगलवार की शाम छह बजे एक गुलदार पहुंच गया। उस समय यशपाल घर में पूजा कर रहे थे और उनकी पत्नी खाना बना रही थी। जैसे ही गुलदार कमरे में घुसा, तभी यशपाल सिंह ने बाहर से कमरा बंद कर ताला लगा दिया।