फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: रोडवेज बस की टक्कर से किशोर की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 05 Dec 2023 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद रोड पर श्री हॉस्पिटल के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार आदमपुर निवासी  अभिषेक की मौत हो गई। उसकी बाइक पर सवार उसकी चचेरी बहन घायल हो गई।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अभिषेक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। 
यह भी पढ़ें: न्यूटिमा अस्पताल पर बवाल: IMA चिकित्सक बोले-बेसमेंट सील किया तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैकफुट पर प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आदमपुर निवासी अभिषेक(17 ) पुत्र जितेंद्र अपनी चचेरी बहन को बाइक पर बैठाकर शहर में ही कही जा रहा था। सुबह के समय नजीबाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी चचेरी बहन सलोनी(19) घायल हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक परिजन घटना स्थल पर जमे रहे और हंगामा करते रहे। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें