फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू का थाने पर धरना-प्रदर्शन

Tue, 18 Nov 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा की बरामदगी नहीं होने पर भाकियू प्रधान के कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। इन्होंने पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी शहर के बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार को छात्रा साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली। मगर वह स्कूल नहीं पहुंची। रास्ते में ही उसकी साइकिल खड़ी मिली।
उधर इसी कॉलेज में पढ़ने वाली दूसरे समुदाय की इंटर की छात्रा भी उसी दिन से गायब है। अब कक्षा नौ की छात्रा की बरामदगी नहीं होने पर भाकियू प्रधान के पदाधिकारी मंगलवार को शहर कोतवाली पहुंच गए। इन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि इंटर की छात्रा के सहारे ही आरोपियों ने उनकी बेटी को बरगलाया और साथ ले गए।
विज्ञापन

उन्होंंने कई गंभीर आरोप भी लगाए। आरोप लगाया कि उनकी बेटी के लापता होने से दो दिन पहले मुजफ्फरनगर की एक महिला आकर मिली थी। जिससे सख्ती से पूछताछ की जाए तो मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है।
पुलिस मुजफ्फरनगर की एक महिला से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने 48 घंटे में छात्रा को बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू प्रधान के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष दयाराम सिंह, जिलाध्यक्ष हरमेंद्र सिंह, भूपेश चौधरी, अरुण चौधरी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें