फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पारदर्शिता से मिल रहा योजनाओं का लाभ’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पारदर्शिता से मिल रहा योजनाओं का लाभ’
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिकाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर जिले भर में कई परिवारों को मकान की चाबी सौंपी गई।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में सभी योजनाओं का संचालन पारदर्शिता से किया जा रहा है। पात्रों को ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि जिले में कच्चे मकानों की जगह अब पक्के मकान दिख रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ देकर जिलेवासियों का जीवन स्तर सुधारा जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में हजारों लोगों के मकान बन गए हैं। अब भी कई परिवारों के मकान बन रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज कायम है। महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और उद्योगों के विकास पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान एडीएम प्रशासन भगवान शरण पटेल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संगीता देवी, डूडा के परियोजना अधिकारी पवनराज शर्मा, चेयरपर्सन रूखसाना परवीन व सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें