फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली ग्रुप कमांडर ने किया बिजनौर एनसीसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली ग्रुप कमांडर ने किया बिजनौर एनसीसी का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। एनसीसी ग्रुप हैड क्वार्टर बरेली के ग्रुप कमांडर वेंकटेश शर्मा ने बिजनौर एनसीसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। ग्रुप कमांडर ने सभी कैडेट्स को ए,बी,सी प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को बरेली एनसीसी ग्रुप हैड क्वार्टर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वेंकटेश शर्मा ने बिजनौर एनसीसी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के रखरखाव के लिए स्टाफ की सराहना की। उनके सम्मान में कर्नल राजेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में 30 यूपी बटालियन एनसीसी बिजनौर के एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यालय के विभिन्न एनसीसी कैडेट्स को ग्रुप कमांडर द्वारा एकता एवं अनुशासन का पालन करते हुए देश सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, कैप्टन मजहर अली, गुरप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, खलील अहमद, सुभाष राजपूत, तेजपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, आशकार आलम नजमी, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, बलजिंदर सिंह, बलवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, विपिन कुमार, शरीफ अहमद, तनवीर अहमद, निदेश यादव, कामेंद्र सिंह, मदन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें