फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादरसन पब्लिक स्कूल को मिला ए श्रेणी में स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फादरसन पब्लिक स्कूल को मिला ए श्रेणी में स्थान
विज्ञापन

चांदपुर। सीबीएसई द्वारा फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर की तीन वर्षों की एकेडमिक प्रगति रिपोर्ट देखते हुए ए श्रेणी के विद्यालयों में स्थान प्रदान किया है।
विज्ञापन

सीबीएसई द्वारा फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर की पिछले दो तीन वर्षों की विद्यालय की एकेडमिक और अन्य समस्त व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर विद्यालय को वालीबाल कलस्टर प्रतियोगिताओं के लिए केंद्र बनाया था। बोर्ड द्वारा विद्यालय को बोर्ड कापी निरीक्षण व बोर्ड एग्जाम सेंटर के लिए भी चयन किया गया है। जिलेस्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले इस विद्यालय की ये सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही। विद्यालय के चेयरमैन पुष्पराज सिंह व प्रबंधिका आभा सिंह ने विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए सीबीएसई टीम का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक राजपूत, उप प्रधानाचार्य कैसर जमाल सहित समस्त अध्यापक/अध्यापिकाओं ने सीबीएसई द्वारा विद्यालय को प्रदान की गई प्रथम श्रेणी पर हर्ष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत एवं नवागंतुक छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें उचित शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें