बंधन रंग महोत्सव में कलाकारों की धमाल मचाया
धामपुर। बंधन सामाजिक सांस्कृतिक समिति की ओर से रविवार को बंधन रंग महोत्सव 2020 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों के कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देख दर्शक भावविभोर हो गए। दर्शकों ने कार्यक्रम को सराहा।
शुभम मंडप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ धामपुर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अनूप वाल्मीकि ,भूपेंद्र बॉबी और नहटौर के पालिका अध्यक्ष पुत्र राजा अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कोटद्वार, नजीबाबाद ,बिजनौर ,मुरादाबाद ,अमरोहा, कोतवाली नगीना, धामपुर आदि स्थानों के कलाकारों ने नृत्य, गायन और वेशभूषा प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बंधन संस्था की ओर से ऐसे कार्यक्रम पिछले कई साल से किए जा रहे है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से समाज में छिपी प्रतिभाओं के नृत्य, गायन क्षेत्र में आगे बढ़ने को मंच प्राप्त होता है। जिससे क्षेत्र का नाम देश में चमकता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे समिति के एमडी सुमित शर्मा ने बताया कि परिणामों की घोषणा सोमवार को की जाएगी। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा बबलू ,नाजिम अली ,नसीम अहमद ,पुरुषोत्तम अग्रवाल, भूपेंद्र सैनी, गौरव पोसवाल, धर्मवीर सिंह, अध्यक्ष राकेश चौधरी, प्रियांशु ,मनोज, मोनू विशाल रहे।