फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बनैली नदी का पुल सभी वाहनों के लिए बंद, मार्ग बदला

विज्ञापन
अफजलगढ़ में भूतपूरी-जसपुर मार्ग पर बनैली नदी के पुल से छोटे बडे वाहनों की आवाजाही की रोक के लिए
विज्ञापन
अफजलगढ़। भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर बनैली नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी गई है। पुल के दोनों ओर दीवारें चिनवाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब इस मार्ग से निकलने वाले वाहन अफजलगढ़ या अन्य रास्तों से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पुल के गार्डरों में दरारें आने से यह क्षतिग्रस्त हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने तीन बार हाईटगेज लगाकर भारी वाहनों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन हर बार हाईटगेज तोड़ दिए गए और भारी वाहनों का संचालन जारी रहा। करीब एक पखवाड़ा पहले पुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हाईटगेज और कंक्रीट के भारी ब्लॉक लगाए गए थे। इससे बड़े और भारी वाहन अफजलगढ़ होकर निकलने लगे थे। वर्तमान में केवल दोपहिया और चारपहिया वाहन ही पुल से गुजर रहे थे।
हाल ही में पुल के एप्रोच के किनारे से मिट्टी खिसकने लगी। इससे पुल पर आवागमन बेहद खतरनाक हो गया था। वाहनों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया। सभी प्रकार के वाहनों के निकलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें