बिजनौर। जिले में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में इंदिरा बाल भवन में भव्य कार्यक्रम हुआ। इस दौरान युवाओं को सनातन धर्म एवं राष्ट्रहित की रक्षा को संगठित रहने संदेश दिया। इसके बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को स्मरण किया। साथ ही युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद इंदिरा बाल भवन से शोभायात्रा निकाली गई, जो जजी चौक, रोडवेज, सिविल लाइन होते हुए शक्ति चौक स्थित महाराणा प्रताप वाटिका पहुंची। शोभायात्रा में धर्म ध्वज, आकर्षक झांकियां एवं राष्ट्रभक्ति के उद्घोषों से पूरा शहर महाराणा प्रताप की वीरता के जयघोष से गूंज उठा। महाराणा प्रताप वाटिका पहुंचकर सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रसिक सिंह चौहान, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान, स्वामी राम विशाल दास महाराज, स्वामी अरुण कृष्ण महाराज, शेर सिंह राणा, राजीव सिसौदिया, विधायक उमेश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, आयुष चौहान, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रविपाल सैनी, अंशुल आर्य आदि मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र के बारे में समझाया
नगीना। महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय राजपूत समाज के तत्त्वाधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। शनिवार को धामपुर मार्ग स्थित ब्लॉक प्रमुख पति ठाकुर विकास राजपूत के प्रतिष्ठान पर गोष्ठी हुई। सभी ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से लोगों को समझाया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी ने ध्वज लहराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, ठाकुर विकास राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, जगदीश चंद्र, माला देवी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, रितिक चौहान, तिलकराज चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
बच्चों से देशभक्ति का जज्बा रखने का किया आह्वान
अफजलगढ़। कंपोजिट विद्यालय माधोवाला में हिंदु हृदय सम्राट महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें याद किया गया। बच्चों से महाराणा प्रताप की तरह दिल में देशभक्ति का जज्बा रखने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, सुनीता यादव, रश्मिरानी, जितेंद्र कुमार, हेमलता, शाहनवाज आदि मौजूद रहे। संवाद
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया माल्यार्पण
हल्दौर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पंडित सोमेश्वर दत्त पंकज ने वैदिक मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान संस्था अध्यक्ष टीकम सिंह से पूजन किया गया। लोगों ने हवन में आहुति देकर महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान को याद किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर पीयूष राजपूत ने किया। इस मौके पर अशोक चौहान, राजू चौहान, सभासद राजीव चौहान, गौरव चौहान गोल्डी, सोनू चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
समाजसेवा करने का लिया संकल्प
धामपुर। हंगामा लोक साहित्य समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा करने का संकल्प लिया। महाराणा प्रताप की वीरता के बारे में विस्तार से वर्णन कर उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इस मौके राखी कौशिक, उपासना कौशिक, डाॅ. जितेंद्र कौशिक, निर्मला कौशिक, सुषमा रस्तौगी, तुलसी जोशी, सृष्टि, खुशी, अनिता, कविता, सार्थक, लक्ष्य आदि मौजूद रहे।
बिजनौर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल अतिथिगण। संवाद