फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई विद्यालय वैक्सीनेशन में पिछड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई विद्यालय वैक्सीनेशन में पिछड़े
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई विद्यालयों में कोरोना से बचाव के लिए शुरू की गई वैक्सीनेशन की गति धीमी हैं। जबकि यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में करीब 98 प्रतिशत छात्रों का वैक्सीनेशन हो गया है। प्रशासन में वैक्सीनेशन में ढील बरतने वाले विद्यालयों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
कोरोना से बचाव के लिए विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसके लिए विद्यालयों में वैक्सीनेशन कैंप लग रहे हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने डीआईओएस को विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने की कड़ी हिदायत दी है। विद्यालयों से शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र लेने के निर्देश है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालयों में से 364 विद्यालयों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो गया है। बताया कि सीबीएसई के 105 विद्यालय है। इनमें 72 विद्यालयों ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया है जो लक्ष्य का केवल 69 प्रतिशत है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि विद्यालयों में नोडल अधिकारी भेजकर वैक्सीनेशन की सही स्थिति का पता लगाया जा रहा है जिन विद्यालयों की वैक्सीनेशन में कोताही सामने आएगी, वहां के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें