फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, साइकिल देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
हीमपुरदीपा के दयानंद जनता इंटर कालेज में मेधावी छात्र छात्रा को साईकिल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्म - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, साइकिल देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कालेज हीमपुर दीपा में पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय जीवन सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्रा को साइकिल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के दयानंद जनता इंटर कालेज हीमपुर दीपा में शनिवार को पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय जीवन सिंह को दसवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में हवन यज्ञ कर पूर्व प्रधानाचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने स्वर्गीय जीवन सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले दो छात्रों हाईस्कूल में मनू कुमार निवासी टूंगरी व इंटरमीडिएट में प्रज्ञा शर्मा निवासी हीमपुर दीपा को स्वर्गीय जीवन सिंह की धर्मपत्नी विमला देवी ने परिवार के साथ साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंजू देवी, सेवानिवृत शिक्षक प्रशून कुमार, सेवानिवृत्त सोपाल सिंह, बेगराज सिंह, चमन प्रकाश सिंह, हरपाल सिंह, योगेंद्र कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर कोमल सिंह, कुलदीप चिकारा, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाशय रघुनाथ सिंह व संचालन सुरेंद्र सिंह निंदना ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें