फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ पुलिस चौकी का लोकार्पण

विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर भगीरथ गंगा पुलिस चौकी का फीता काटकर शुभारंभ करते महामंडलेश्वर स्वामी अ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अवधेशानंद गिरि महाराज ने की पुलिस चौकी का लोकार्पण
विज्ञापन

बिजनौर। भगीरथ गंगा पुलिस चौकी का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। अनुष्ठान के साथ पूजन हुआ। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

शनिवार को जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने फीता काटकर भगीरथ गंगा पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। हाल ही में बनाई गई इस चौकी को फूलों से सजाया गया था। बाकायदा दो कलश भी रखे गए। सुंदर तरीके से सजाई गई इस चौकी का लोकार्पण वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि गंगा किनारे होने के चलते इस चौकी का महत्व बढ़ जाता है। इस चौकी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों का सौभाग्य रहेगा कि उन्हें मां गंगा के किनारे ड्यूटी मिली है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि गैर जनपद से जिले की सीमा जुड़ी हुई है। गंगा का तट होने के चलते हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस चौकी काफी अहम रहेगी। इस दौरान एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और शहर कोतवाल राधेश्याम, राजीव आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधानपति ने अवधेशानंद गिरि महाराज को नेताजी सुभाषचंद्र बोष का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें