फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नकली सोना बेचने वाले गिरोह के जाल में फंसने से बचा

Thu, 10 Oct 2024 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना। एक व्यापारी की सतर्कता व सूझबूझ ने उसे असली सोना दिखाकर नकली सोना बेचने वाले गिरोहों के जाल में फंसने से बचा लिया। व्यापारी ने अपनी चतुराई से ऐसा जाल बिछाया की गिरोह के चार सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन


नगर के अंतिम छोर पहाड़ी दरवाजा में किराना की दुकान करने वाले एक व्यापारी पर कई दिन पूर्व एक बुजुर्ग सामान खरीदने पहुंचा। उसने सामान खरीदने के बाद व्यापारी को सस्ते रुपयों में चांदी के सिक्के बेचने की बात कही। व्यापारी द्वारा पूछताछ करने पर उसने खुदाई के दौरान सिक्के मिलने की बात कही तथा चांदी के सिक्कों से चली बात सोने के हार तक पहुंच गई।
करीब दो किलो सोने का हार आठ लाख रुपये में खरीदने का सौदा तय हुआ तथा व्यापारी ने पहले ही पुलिस से मिलकर ऐसा जाल बिछाया की नकली हार बेचने वाले चारों ठग पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ शीघ्र मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन






व्यापारी ने बताया कि उसने मौके से पुलिस को एक महिला व तीन पुरुष रंगे हाथों पकड़वाए हैं। उसका कहना है कि उसे आठ लाख रुपये में दो किलो सोने का नकली हार दिखाकर बेचा जा रहा था। व्यापारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इस तरह की ठगी की उन्होंने की एक वीडियो देखी थी। जब यह लोग चांदी व सोने के सामान बेचने की बात कह कर आए तभी उसने इन्हें पकड़वाने का मन बना लिया था।





हार दिखाने से पहले रुपये देखने की बात तय की थी। इसलिए उसने पहले ही बच्चों के खेलने वाले चूर्ण के नोटों की गड्डी मंगाकर रख ली थी। जिन्हें दूर से दिखाकर उन्हें विश्वास में लिया था। उसका कहना है कि हार असली होने का विश्वास दिलाने के लिए कुछ दिन पूर्व ठग हार के दो मोती तोड़कर उन्हें दे गए थे, जो कि सोना असली था। पुलिस से सारी योजना तय करने के बाद उसने ठगों को दुकान पर हार लेकर आने व रुपये ले जाने की बात कह कर चुपचाप पुलिस को बुला लिया। उसका कहना है कि मौके से एक लड़का भागने में कामयाब हो गया। व्यापारी ने बताया कि एक ठग के पास जो पहचान पत्र मिला है वह गोरखपुर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें