मंडावर के गंगा खादर में गंगा के कटान का निरीक्षण करतीं भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी।
- फोटो : BIJNOR
कटान से निजात दिलाने का दिया आश्वासन
बिजनौर। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने गंगा खादर में हो रहे कटान का निरीक्षण किया। कटान से निजात दिलाने का गांव वालों को आश्वासन दिया और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विधायक सुचि मौसम चौधरी ने गांव सीमली, रामजीवाला, गैबलीपुर, टीमला, नारायणपुर, तितरवाला और बिलापुर में गांव वालों से भेंट की। खादर में सीमली और फतेहपुर सभाचंद में हो रहे कटान का भी निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अफसरों से कटान को रोकने के लिए स्टड पर तेजी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कटान को रोकने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। गांवों में आयोजित बैठक में ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गांवों और किसानों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्रों को दिया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, ललित कुमार, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर एडवोकेट, जितेंद्र राजपूत, मनोज कुमार, वरूण राजपूत, राजनारायण, धनीराम, जितेंद्र चेयरमैन, ग्राम प्रधान अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।