फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ में नौ दिवसीय आर्य वीरांगना प्रशिक्षण समारोह का समापन

विज्ञापन
नजीबाबाद के गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ में तलवारबाजी का प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
आर्य वीरांगनाओं ने दिखाई प्रतिभा, किया शस्त्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ नजीबाबाद में आयोजित आर्य वीरांगना प्रशिक्षण समारोह में गुरुकुल की वीरांगना ने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विजेता वीरांगनाओं को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्रदान किए गए।
गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ में नौ दिवसीय आर्य वीरांगना दल का समापन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसआई कृष्णा धामा ने कानून संबंधी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्म सुरक्षा संबंधी कई टिप्स साझा किए। गुरुकुल की प्राचार्या डॉ. प्रियंवदा वेद भारती ने कहा कि आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर से छात्राओं के चरित्र का निर्माण होता है और वह आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनती हैं। आर्य वीरांगना दल के नौ दिवसीय शिविर में योगासन, प्राणायाम, लाठी, तलवार, भाले का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को विभिन्न विद्वानों ने जीवन निर्माण की कला सिखाई। वीरांगनाओं ने नौ दिनों में सिखाए गए शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। शिविर में बौद्धिक और शारीरिक परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्रदान किए गए। समारोह को प्रांतीय अध्यक्ष नीरज आर्य, जिला मंत्री राजवीर आर्य, कोषाध्यक्ष ललित आर्य, संतोषवाला आर्य, गुणपाल आर्य, विक्रम आर्य आदि ने संबोधित किया।
शिविर में आर्य वीरांगनाओं को पंकज आर्य, हरि सिंह आर्य, कृष्णपाल आदि ने शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें