फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में अरुण, मोना ने जीती विवेक मैराथन

विज्ञापन
बिजनौर विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विवेक कॉलेज की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना क - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। विवेक कॉलेज की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विवेक मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में अरुण कुमार प्रथम, दूसरे स्थान पर राहुल और तीसरे स्थान पर संजय कुमार रहे। महिला वर्ग में मोना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर सीमा चौधरी और रिवानी रहीं। प्रथम 25 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मैराथन में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 5100 रुपये तथा तीसरे पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये महिला-पुरुष वर्गों में दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे मैराथन का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम से शूटर दादी चंद्रो तोमर तथा प्रकाशी तोमर एवं महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, अनिल शर्मा ने ध्वज दिखाकर किया। विवेक मैराथन नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर शास्त्री चौक, थाना कोतवाली शहर, बुखारा रोड होते हुए जानी का चौराहा से नूरपुर रोड पर स्थित विवेक कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। मैराथन में पांच चेक पोस्ट बनाए गए थे, जिसमें सभी प्रतिभागियों के चेस्ट नंबर को सत्यापित किया गया। प्रतियोगिता में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं तथा बुजुर्गों ने प्रतिभाग किया।
कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि कोरोना काल में अत्यंत सावधानी की जरूरत है, क्योंकि आज हमारा स्वास्थ्य एक-दूसरे पर निर्भर है। हमें कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। शूटर दादी चंद्रो तोमर एवं प्रकाशी तोमर ने कहा कि खेल हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंग होने चाहिए। खेल हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की बालिकाओं को खेल में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी दौड़ाओ का नारा दिया। समापन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन अफशां एवं विश्वजीत ने से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें