बिजनौर कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
नहटौर। ब्लाक की 96 ग्राम पंचायतों के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य और वार्ड सदस्य के पद के लिए नामांकन प्रकिया शुरू हुई। दावेदारों ने पर्चे दाखिल करते हुए नामांकन कराया। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने ब्लॉक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीडीसी काउंटर के पास लगे जनरेटर द्वारा शोर शराबा व धुएं को देखते हुए उसे हटाने के निर्देश बीडीओ को दिए।
ब्लॉक आकू परिसर में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। दावेदारों के पर्चे दाखिल करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर काउंटर लगाए गए। बीडीसी के लिए अलग से काउंटर लगाए गए। अधिकांश काउंटरों पर भीड़ लगी रही। घंटों तक लाइन में दावेदार लगे रहे। ब्लॉक के बाहर भी दावेदारों के समर्थकों की भीड़ लगने लगी, जिसे पुलिस ने सड़क पर लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया। पुलिस ने झालू चौराहे पर बेरीकेडिंग लगाकर भीड़ को ब्लॉक के सामने जाने से रोका।