फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायकों के जल्द जारी होगे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सहायकों के जल्द जारी होंगे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायत सहायकों की नियुक्ति सूची पर मात्र पांच आपत्तियां दाखिल हुई हैं। प्रशासन आपत्तियों के निस्तारण में जुट गया है। इसी के साथ जिले की 799 ग्रामपंचायतों में पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र जारी होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 1123 पंचायत हैं। 799 पंचायतों में पंचायत सहायक रखे गए हैं। पंचायत सहायकों की नियुक्ति ग्राम पंचायतों द्वारा की गई है। पंचायतों ने अभ्यर्थियों की सूची को डीएम के अनुमोदन के लिए भेजा था। डीएम उमेश मिश्र ने अभ्यर्थियों की सूची पर आपत्ति लेने के निर्देश दिए थे। आपत्ति दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर थी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि नियुक्ति सूचियों पर मात्र पांच आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जल्द ही आपत्तियों का निस्तारण हो जाएगा। इसके बाद सूचियों को अनुमोदन के लिए डीएम के समक्ष रखा जाएगा। डीएम की अनुमोदित नियुक्ति सूचियों को पंचायतों को भेजा जाएगा। पंचायत ही चुने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करेंगी। उधर, ग्रामीण सुबह से ही आपत्तियों की जानकारी लेने के लिए विकास भवन आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें