फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को ढाई करोड़ की छात्रवृत्ति की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्रों को ढाई करोड़ की छात्रवृत्ति की घोषणा
विज्ञापन

बिजनौर। भगवंत सिंह की पुण्यतिथि पर बीआईटी ग्रुप के चेयरमैन ने अपने संस्थानों में प्रवेश लेने वाले मेधावी छात्रों के लिए 2.5 करोड़ की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। वहीं कोविड में माता पिता को खोने वाले छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने की बात कही।
विज्ञापन

भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने अपने पैतृक गांव पाहुली में भगवंत फार्म हाउस पर अपने पिता स्वर्गीय भगवंत सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर वार्षिक वैदिक हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें डा. अनिल सिंह की धर्मपत्नी आशा सिंह पुत्र विभाषु विक्रम सिंह पुत्रवधू अंजलि सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। साथ ही भाजपा के जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, फीना मंडल अध्यक्ष राजकुमार, बास्टा मंडल अध्यक्ष विशेष चौधरी, चांदपुर मंडल अध्यक्ष पुखराज सैनी, भुपेंद्र सिंह, सुधेंद्र चौधरी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। वहीं बीआईटी में संस्थान के प्रेणता भगवंत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. लोकेश बंसल, उपनिदेशक डॉ. अजय गुप्ता, सह निदेशक डॉ. राघव मेहरा, डॉ. पुष्पनील वर्मा, रजिस्ट्रार आदित्य शर्मा, दुष्यंत कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ. अनिल सिंह ने छात्रों एवं छात्राओं के लिए कई स्कॉलरशिप की घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका जो कक्षा 12 में अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करेगी उस छात्रा को इंजीनियरिंग में निशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें