फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए कराई मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से मंगलवार को तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के मुनादी कराई गई। ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने तालाब की करीब 500 मीटर से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा है। दो दिन का समय दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर चला कर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त करने की हिदायत दी गई है।
ईओ सुभाष कुमार के मुताबिक नगर क्षेत्र में पालिका का तालाब है। तालाब की करीब 500 मीटर से अधिक जमीन पर नगर के जीशान, इमरान, रुबीना, इजराहुल हसन, साकिर हुसैन आदि ने अवैध रूप से स्थाई निर्माण कर कब्जा कर रखा है। पिछले दिनों राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा तालाब की पैमाइश कराई गई थी। तालाब की जमीन कम पाई गई। जिन लोगों ने कब्जा कर रखा था, उन्हें नोटिस भी जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अधिकारियों ने मंगलवार को मुनादी कराई। अतिक्रमण हटाने को दो दिन का वक्त दिया। हिदायत दी कि यदि तालाब की जमीन को जल्द कब्जा मुक्त नहीं किया तो पालिका का बुलडोजर चलेगा। कब्जा मुक्त करने में आने वाले खर्च का हर्जाना भी आरोपियों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें