इसी गांव पिलाना में 22 जुलाई को सलोनी (15) पुत्री कोमल सिंह को अपना शिकार बना कर भी मौत के घाट उतार दिया। सलोनी अपनी मां बबली के साथ जंगल चारा लेने गई थी। वहीं पास के ही गांव से सिसौना में 14 अगस्त को गुलदार ने महिला सुमंत्रा (65) पत्नी जौहरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने में नाकामयाब है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। गुलदार के हमले में अब तक कई लोगों की जान चली गई। ग्रामीणों ने बिजनाैर गजराैला रेल ट्रैक पर गढ़वाल एक्सप्रेस को हीमपर दीपा में पड़न वाले सिसाैना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रोक दी और रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया।