फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर अत्याचार से गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर अत्याचार से गुस्सा
विज्ञापन

नजीबाबाद। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। हिंदू संगठनों में पड़ोसी देशों में हिंदुओं की रक्षा के लिए आवाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख ऋषि पाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष चौ. मलखान सिंह के नेतृत्व में हिंदू संगठन के लोग तहसील पहुंचे। हिंदू संगठनों से जुड़े दीपक तोमर, विकास चौधरी, सत्यपाल शर्मा, आशु चौहान, रितेश सैन, नरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, मोहित तहसील पहुंचे। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में हिंदुओं के बढ़ती नरसंहार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। हिंदू संगठनों ने संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के समक्ष हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा भारत से उठाने की मांग की। बांग्लादेश में हिंदुओं के हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तत्काल कड़ी सजा देने और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग उठाए जाने की भारत से हिंदू संगठनों ने अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें