फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन टीम न पहुंचने से लोगों में रोष, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन टीम न पहुंचने से लोगों में रोष, डीएम से शिकायत
विज्ञापन

धामपुर। गांव भवानीपुर तरकौला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया था। लेकिन शिविर में कर्मचारियों के न पहुंचने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हो सका है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत डीएम से की है।
गांव के महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, ललित कुमार, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, जसराम सिंह, सुनील कुमार का कहना है कि विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को गांव में दूसरी बार कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। केवल एएनएम रेेखा रानी ही कार्यक्रम में पहुंची। अन्य कर्मचारी शिविर में नहीं पहुंचे। जिससे वैक्सीनेशन नहीं हो सका। वैक्सीनेशन न होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विभाग की ओर से ऐसी लापरवाही अक्सर होती रहती है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्रामीण अपना काम छोड़ कर कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कराने के इंतजार में बैठे रहते हैं।
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। वह सीएमओ से मीटिंग कर समस्या का निदान कराने और व्यवस्था में सुधार कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें