फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: अफगानिस्तान में फंसी बिजनौर की युवती, परिवार की तलाश में जुटा खुफिया विभाग, एसपी बोले...

Sun, 22 Aug 2021 12:36 AM IST
कपिल kapil रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर

सार

खुफिया विभाग को पता चला कि बिजनौर की एक युवती अफगानिस्तान में फंसी है तो उसके परिजन और घर को तलाशने के लिए पूरी टीम जुट गई है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाके - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर जहां अफगानिस्तान में तालिबान लगातार कब्जा और बर्बरता कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वहां फंसे यहां के लोगों के परिजनों की चिंता बढ़ रही है। इसी चिंता को देखते हुए अफगानिस्तान में फंसे लोगों को वहां से निकालने के लिए शासन स्तर हर जिले से सूची मांगी गई है। इसी बीच खुफिया विभाग को पता चला कि बिजनौर की एक युवती अफगानिस्तान में फंसी है तो उसके परिजन और घर को तलाशने के लिए पूरी टीम जुट गई। हालांकि एक मोबाइल नंबर के सहारे उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन उसका पता अभी तक नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान में पिछले एक माह से तालिबान वहां के लोगों पर बर्बरता कर रहा है। इसी बीच वहां फंसे भारतीय लगातार अपने देश वापस आ रहे हैं। उधर, भारत सरकार को भी अपने लोगों की चिंता सताने लगी है। इसी चिंता के चलते हर जिले में खुफिया विभाग ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है, जो अफगानिस्तान में गए हैं। वहां किस जगह पर हैं और उनसे संपर्क कर उनकी लोकेशन आदि तलाश रहा है। 

बिजनौर जिले की बात करें तो यहां अभी तक किसी नाम की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन शनिवार को जिले की एक युवती जो अफगानिस्तान में हैं, उसकी तलाश होती रही। इस मामले में खुफिया विभाग के पास केवल एक मोबाइल नंबर हाथ लगा, जो उस युवती के साथी कर्मचारी का बताया जा रहा है। दिनभर उस पर संपर्क करने का प्रयास चलता रहा, लेकिन वह स्वीच ऑफ आने के कारण लड़की की लोकेशन और उसका नाम, पता नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


उधर, खुफिया विभाग तमाम सूत्रों के माध्यम से जिले में उस युवती के परिजनों को तलाशता रहा, ताकि शासन को उसके बारे में सूचना भेजी जा सके।  

पता कराया जा रहा है कि कहीं कोई यहां का व्यक्ति अफगानिस्तान में तो नहीं फंसा। हालांकि अभी तक किसी के नाम की पुष्टि नहीं हुई है। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें