फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालना है सभी का अधिकार

Tue, 19 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज की एनएसएस इकाई का तृतीय एक दिवसीय शिविर मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। गांव रसूलपुर पिरथी में आयोजित शिविर में छात्रों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने मतदाता जागरूकता स्लोगन हर किसी को समझाना है मत का अधिकार दिलाना है आदि नारों को दीवारों पर लिखा।
विज्ञापन


वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक मनोज कुमार, पवन कुमार, योजना एवं विकास निदेशक एससी जैन, प्राचार्या सीमा शर्मा, पूनम गुप्ता आदि रहे।


वर्धमान कॉलेज की एनएसएस छात्रा इकाई का तृतीय एक दिवसीय शिविर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।  गांव रसूलपुर पिरथी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में राष्ट्रीय एकता समिति सदस्य खान जफर सुल्तान ने कहा कि हमारे देश की तहजीब गंगा जमुनी तहजीब है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह भारतीय समाज को विकृत न होने दे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति खन्ना ने कहा कि जहां धर्म देवता बनाता है, वही धर्मांधता दानव बनाती है। शिविर में लक्ष्यगीत, राष्ट्रगान गाया गया।
विज्ञापन


आसमां, संगीता प्रवेश, चाहल, नन्ही आदि का सहयोग रहा।
वर्धमान कॉलेज की छात्र इकाई का तृतीय एक दिवसीय शिविर महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दिवस के रूप में मनाया गया।

 अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में छात्रों ने मलिन बस्ती में श्रमदान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय चतुर्वेदी ने कहा कि छात्रों को नारी का सम्मान करना सीखना चाहिए। छात्रों ने ग्रामीणों से संपर्क कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या करने, बेटियों को पढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर आदित्य, मयंक, आदर्श, सोमदत्त, आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें