फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरपुर में लगा स्वास्थ्य कैंप

Tue, 19 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/मंडावर में गांव कोहरपुर में विंटर डायरिया से तीन बच्चों की मौत का समाचार छपते ही चिकित्सीय टीम ने गांव में शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं सदर विधायक रुचिवीरा, जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


शनिवार को मंडावर क्षेत्र के गांव कोहरपुर में डायरिया से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। अमर उजाला द्वारा इस समाचार को छापने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आननफानन में सोमवार सुबह गांव में शिविर लगाया। शिविर में चिकित्सकों ने 54 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से 14 बच्चे बीमार मिले। इन बच्चों को खांसी, जुकाम, उल्टी और दस्त की शिकायत थी।

 चिकित्सकों ने बच्चों को दवा दी, परिजनों को ठंड से बचाकर रखने के निर्देश दिए । टीम में चंदक पीएचसी के एमओआईसी डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. गौरव सिवाच, डॉ. अर्पित श्रीवास्तव, डॉ. श्वेता कपूर, फार्मेसिस्ट, एएनएम आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय एसीएमओ डॉ. पीआर नायर ने गांव पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सदर विधायक रुचि वीरा और जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा भी गांव कोहरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने कहा परीक्षण से कोई भी बच्चा छूटने न पाएं। उन्होंने सीएमओ से वार्ता की।


एसीएमओ डॉ. पीआर नायर ने बताया छोटे बच्चों में ठंड का असर जल्द हो जाता है। इस कारण गांव में कुछ बच्चे सर्दी, जुकाम, खांसी से पीड़ित मिले। उन्हे दवा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें