फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी इंडस्ट्रीज को पंजीकरण कराना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी इंडस्ट्रीज को पंजीकरण कराना जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित वृहद बेरोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई है। बैठक में हिदायत दी गई है कि उद्योगों को कार्यरत कर्मचारियों के 15 प्रतिशत आईटीआई छात्रों को अप्रेंटिसशिप के लिए रखना अनिवार्य है।
सीडीओ केपी सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिले के करीब एक दर्जन उद्योग संचालक तथा उपायुक्त उद्योग लोकेंद्र कुमार, सहायक श्रमायुक्त उमेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी विशाल राठी, राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, राजकीय आईटीआई नगीना के प्रधानाचार्य नंदकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक साथ चार अक्टूबर को राजकीय आईटीआई बिजनौर में वृहद बेरोजगार मेला प्रस्तावित है। सभी इंडस्ट्री अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं। जिस इंडस्ट्री में 30 कर्मचारी कार्यरत हैं उन्हें पंजीकरण कराना जरूरी है। इसमें कोताही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन

बताया की अप्रेंटिसशिप को 7000 रूपए वेतन देना है। इसमें से 2500 रुपये सरकार इंडस्ट्री को देगी। आईटीआई प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि करीब दो दर्जन इंडस्ट्री की मेले में शामिल होने की स्वीकृति मिल गई है। बताया कि डीएम उमेश मिश्र एक अक्तूबर को समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें