फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा अफजलगढ़-रायपुर मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
07ड्ड गांव रसुलपुर से तुरतपुर मार्ग हुआ बदहाल। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
जल्द होगा अफजलगढ़-रायपुर मार्ग का निर्माण
विज्ञापन

अफजलगढ़। अफजलगढ़-रायपुर सड़क के प्रस्तावित चौड़ीकरण के चलते विभागीय अधिकारियों के हरकत में आने से ग्रामीणों में सड़क निर्माण की आस जगने लगी है। 53 करोड़ से अधिक लागत से बहुप्रतिक्षित अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग से बिरला फार्म, हरेवली, बेनीपुर कोपा, इस्लामाबाद होते हुए हरगनपुर तक मौजूद सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

5387.22 लाख की लागत से 42 किमी लंबे मार्ग की चौड़ाई तीन से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर किए जाने सहित इसका सुंदरीकरण होना है। इससे डेढ़ दर्जन गांव लाभान्वित होंगे। वहीं, दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों को अफजलगढ़ और जसपुर क्षेत्र के लोगों को कोटकादर आने जाने के लिए काफी कम दूरी तय करनी पड़ेगी। केंद्रीय सड़क निधि के तहत प्रस्तावित मार्ग निर्माण की दिशा में सकारात्मक प्रयासों के चलते विभागीय स्तर पर प्राक्लन तैयार कर भेजे जाने के बावजूद लंबे समय से मामला अधर में लटका है। अब शासन के निर्देश पर अधिकारी हरकत में आए हैं। लोनिवि के जेई ज्ञान चंद्र का कहना है कि आला अधिकारियों के निर्देश के चलते एक सप्ताह तक प्रस्तावित सड़क के गुजरने वाले यातायात की गणना कर रिपोर्ट तथा सड़क की अनुमानित लागत संबंधी स्टीमेट विभागीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें