फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजलगढ़ ब्लॉक प्रमुख बनी रहेंगी अंगूरी देवी

Thu, 29 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में नवगठित बढ़ापुर ब्लाक गठित होने के बाद भी अफजलगढ़ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी  फिलहाल बनी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक नोटिफिकेशन जारी होने के  बाद ही ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर कुछ तय होगा। 
विज्ञापन

बढ़ापुर ब्लॉक अलग बनने के बाद अफजलगढ़ में ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई थीं।  दरअसल, हरेवली न्याय पंचायत की 12 पंचायतों को काटकर बढ़ापुर ब्लाक का गठन  किया गया। 
लोगों का मानना है कि ब्लाक प्रमुख अंगूरी देवी हरेवली न्याय पंचायत के तहत आती हैं। इसलिए अफजलगढ़ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खाली होकर अंगूरी देवी बढ़ापुर ब्लॉक का पदभार संभालेंगी। इन चर्चाओं के तेज  होने के बाद कई दावेदारों ने अपना चुनावी पुलाव भी बनाना शुरू कर दिया था। हालांकि ऐसा अभी संभव नहीं है। शासन से ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को  लेकर नोटिफिकेशन जारी होने तक चुनाव नहीं होगा। 
विज्ञापन

शासन से अंतरिम आदेश आने तक अंगूरी देवी अफजलगढ़ ब्लॉक की प्रमुख पद की कुर्सी संभाले रहेंगी। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव होने की स्थिति में बीडीओ ही ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रशासनिक अफसर के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें