फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई और जेई निलंबित, दोबारा बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
एई और जेई निलंबित, दोबारा बनेगी सड़क
विज्ञापन

बिजनौर। नहटौर शाखा की नहर की पटरी पर बन रही सड़क के शुभारंभ के नारियल से टूटने के मामले में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने निर्माण की देखरेख में लगे जेई और एई को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा सड़क को दोबारा बनाने के आदेश भी दिए हैं। सोमवार को कार्रवाई का पत्र बिजनौर विभाग में पहुंचने की बात कही जा रही है।
नहटौर शाखा की नहर की पटरी पर सिंचाई विभाग द्वारा करीब सात किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। जो करीब सात सौ मीटर बन चुकी थी। सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने बृहस्पतिवार को शुभारंभ करने के लिए जैसे ही नारियल सड़क पर मारा, उस हिस्से की बजरी बिखर गई और नारियल नहीं फूटा। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। एक ओर जहां विधायक सुचि मौसम चौधरी ने प्रेसवार्ता में खुलकर सिंचाई विभाग के अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए। वहीं, जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने इस पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई कर दी। उन्होंने अमर उजाला को फोन पर बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे जेई शिवानी गुप्ता और एई सुरेंद्र को निलंबित करने और सड़क को दोबारा बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार होने के निलंबन का पत्र नहीं पहुंच सका होगा, सोमवार को निलंबन का पत्र भी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

चर्चा करने से बचते रहे अधिकारी
बिजनौर। जलशक्ति मंत्री द्वारा निलंबन की कार्रवाई की बात पर सिंचाई विभाग के अफसर चर्चा करने से पूरे दिन बचते रहे। सभी तर्क देते रहे कि उन्हें कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उधर, लखनऊ मंत्रालय में भी इस मामले की जोरों से चर्चा रही।
विज्ञापन

हॉटमिक्स प्लांट न होने को बनाया मुद्दा
सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने इस मामले में ठेकेदार के पास हॉटमिक्स प्लांट न होने को मुद्दा बनाया था। कहा था कि टेंडर में ठेकेदार ने हॉटमिक्स प्लांट होने का शपथपत्र दिया था। जबकि उसके पास हॉटमिक्स प्लांट नहीं था। इसके अलावा कई अन्य बिंदु भी रखे थे और अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें