फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को पहचान बताने पर परीक्षा केंद्र में मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को पहचान बताने पर परीक्षा केंद्र में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

बिजनौर। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों को अपनी पहचान बतानी होगी। इसके बाद ही निरीक्षण अधिकारी को परीक्षा केंद्र पर एंट्री मिलेगी। आगरा के एक केंद्र पर फर्जी जांच अधिकारी पकड़े जाने के बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस बारे में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के 12 अप्रैल तक महत्वपूर्ण पेपर है। शासन बलिया में इंटर अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद से परीक्षा में पूरी सतर्कता बरत रहा है, लेकिन आगरा जिले के एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों के पैकेटों की जांच के लिए फर्जी अधिकारी पहुंचने की खबर सामने आई। जिस पर प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया। शासन ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर प्रश्नपत्रों के पैकेटों के टेम्परिंग की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 131 परीक्षा केंद्र है। अधिकारी निरीक्षण के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि आप केंद्र पर पहुंचने वाले अधिकारी को नहीं पहचानते हैं तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि कर लें। संदिग्ध नजर आने पर डीआईओएस को तत्काल सूचित करें। अधिकारी के पद की पुष्टि होने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दें।
विज्ञापन

ये लगे हैं जांच अधिकारी
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि ने बताया कि शासन के निर्देश पर 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला स्तरीय अधिकारी हैं। पांच जोनल मजिस्ट्रेट लगे हैं। बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर तथा चांदपुर तहसीलों के एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट हैं। शिक्षा विभाग से संयुक्त निदेशक जिले के पर्यवेक्षक हैं। छह सचल दल है। सभी सचल दल प्रभारी को पहचानपत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें