फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस की ओर से मंगलवार को प्रियंका स्कूल में नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण, नारी सम्मान शीर्षक पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने छात्राओं को सरकार की ओर से जारी किए हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 181, 112, 1076, 108, 102 एवं सीयूजी नंबर 9454403128 के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को सुदृढ़, शक्तिशाली बुद्धिमान बनने की प्रेरणा दी। एसपी पूर्वी ने कहा पुलिस सदैव उनकी सेवा में तत्पर है। प्रधानाचार्या डीएस नेगी भी सरकार के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि छात्राएं देश की तरक्की में बेधड़क घरों से बाहर निकल कर योगदान करें। कोई असामाजिक तत्व उनके रास्ते में अवरोध बनने का प्रयास करेगा तो पुलिस ऐसे लोगों को जेल भेजेगी। उन्होंने छात्राओं को उनकी विरुद्ध होने वाले जाने अनजाने अपराधों के विषय में जागरूक किया। इस मौके पर कोतवाल ने भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें