फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अवैध काॅलोनी में निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। नींदड़ू-मनकुआ संपर्क मार्ग पर कृषि भूमि में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। राजस्व विभाग एवं विनियमित क्षेत्र की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

धामपुर-नूरपुर मार्ग पर अंथाई शेख चौराहे पर नींदड़ू-मनकुआ संपर्क मार्ग के किनारे सऊदी अरब के जद्दा शहर में रहने वाले सऊद हाशमी की करीब 42 बीघा की कृषि भूमि थी। करीब 12 वर्ष पूर्व उसने अपने चचेरे भाई माहिर जलील को इसका पावर ऑफ अटार्नी नियुक्त किया। माहिर जलील ने बिजनौर के अनुज मलिक आदि को इस जमीन का बैनामा कर दिया। अनुज मलिक ने इस भू-भाग में काॅलोनी विकसित करने के लिए आरसीसी की सड़कें बनाकर तथा उनके किनारे बिजली के खंभे खड़े कर आवास व कारोबार के लिए प्लाॅटिंग करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों की ओर से अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनी में अवैध निर्माण की शिकायतें प्रशासन से की गईं।
बुधवार शाम चार बजे एसडीएम स्मृति मिश्रा के आदेश पर राजस्व विभाग एवं विनिमय क्षेत्र की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची तथा अवैध रूप से निर्माण की गई दीवार, आरसीसी की सड़कें और बिजली के खंभों को जमींदोज कर दिया। टीम में विनियमित क्षेत्र की ओर से योगेंद्र कुमार एवं राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, लेखपाल अंजलि त्यागी, प्रभात चौधरी व कौशिक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें