फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बिजनौर में गरजा बुलडोजर, पांच हेक्टेयर जमीन को कराया कब्जा मुक्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Tue, 06 Feb 2024 06:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Meerut News : बिजनौर में मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। प्रशासन की टीम ने पांच हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। वहीं, इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रशासन ने बुलडोजर से जमीन कब्जा मुक्त कराई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर वन्य जीव विहार की जमीन के अवैध कब्जे पर मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। बिजनौर में रामपुर ठकरा स्थित वन विभाग की इस जमीन पर वन गुर्जरों के निर्माण और झोपड़ियों को हटा दिया गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड के चिड़ियापुर वन क्षेत्र से विस्थापित होकर वन गुर्जर बिजनौर के रामपुर ठकरा में वन विभाग की जमीन पर आकर बस गए थे। अवैध रूप से कब्जा करते हुए झोपड़ियां बना लीं। वन विभाग की यह जमीन हस्तिनापुर वन्य जीव विहार में आती है।

इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची। टीम ने वन वन गुर्जरों को समझा बुझाकार निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब पांच हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रामपुर ठकरा में अभी और भी वन की जमीन पर अवैध रूप से काबिज हैं। विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए उसे भी खाली कराया जाएगा। टीम में एसडीओ नजीबाबाद, तहसीलदार, सीओ संग्राम सिंह, शहर कोतवाल, क्षेत्रीय वनाधिकारी अमान गढ़, नगीना, नजीबाबाद, चांदपुर, धामपुर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें