110 मीटर बाधा दौड़ में आदिल ने जीता गोल्ड मेडल
चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर के खिलाड़ियों ने बरेली में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभा का परिचय दिया। मोहम्मद आदिल ने 110 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों के महाविद्यालय पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महाविद्यालय के निपेंद्र सिंह, प्रिंस कुमार, विशाल कुमार, लव कुश कुमार, शिवम कुमार, पंकज कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, कुलवंत सिंह, कुलदीप, मोहम्मद आदिल, विक्रांत कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 110 मीटर बाधा दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के मोहम्मद आदिल ने प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में बीए प्रथम वर्ष के शिवम कुमार ने दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। खिलाड़ियों के महाविद्यालय पहुंचने पर उनको सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अमित सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर सनी कुमार की खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।