फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में नकली नोट चलाने वाले आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में नकली नोट चलाने वाले आरोपी दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। कोतवाली शहर पुलिस और स्वॉट टीम ने बाजार में नकली नोट चला रहे दो आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से नकली करेंसी बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों को जाली करेंसी देने वाले आरोपी की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजीव त्यागी के अनुसार पुलिस द्वारा अपराधियों को दबोचने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने सोमवार को रेंडम चेकिंग के दौरान गांव काजीवाला निवासी मोहम्मद अमजद व गांव तरीकमपुर रूपचंद निवासी साजिद को दबोचा। आरोपियों के पास से 14 हजार 200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। इनमें 200 के 32 नोट व 100 के 78 नोट थे। आरोपियों के पास से 32 बोर का एक तमंचा, कारतूस व एक चाकू भी बरामद हुआ। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन की वजह से उनका काम धंधा चौपट हो गया। उन्होंने अपना खर्च चलाने के लिए शमीम से नकली नोट लिए थे। शमीम छह हजार रुपये के असली नोटों के बदले दस हजार रुपये के नकली नोट देता है। शमीम का मोबाइल नंबर व पता उन्हें मालूम नहीं है। वे दोनों नकली नोट बाजार में चलाने के लिए जा रहे थे। आरोपियों को दबोचने वाली टीम में पुलिस के एसआई सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबिल पुष्पेंद्र कुुमार, सनोज कुमार व जैकी तथा स्वॉट टीम के एसआई हिमांशु चौहान, कांस्टेबिल आदेश कुमार, बेताब जावला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें