उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद-कोतवाली हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद-कोतवाली हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में मां-बेटे गंभीर उससे घायल हो गए l सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बलरामपुर के गांव देवीपाटन निवासी राहुल पाल अपनी मां कुसुम पाल और परिजनों के साथ बलरामपुर से हरिद्वार जा रहे थे। नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टकरा गई।
सोमवार को प्रातः 6 बजे हुई घटना में स्कॉर्पियो कार में सवार शिवाशंकर पाल और जावेद की घटनास्थल पर मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार राहुल पाल और उनकी मां कुसुम पाल को गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पहुंचे। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह नेघटनास्थल का दौरा किया।