हादसे में कैंटर चालक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अयोध्या का रहने वाला था।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा हल्दौर थानाक्षेत्र में हुआ, जहां एक ट्रक और कैंटर आपस में टकरा गए। दोनों वाहनों के चालक इस दुर्घटना का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव बिसाठ के निकट ट्रैक व कैंटर की भिड़ंत में सोमवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई। सुबह करीब पांच बजे बिसाठ के सामने कैंटर की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में ट्रक चालक मोहम्मद शाह, पता अज्ञात की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं हेल्पर अधीर कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी मिलकिया थाना पुआया, जिला शाहजहांपुर को हल्की चोट आई। वहीं, आयशर कैंटर चालक सुशील वर्मा पुत्र रामयज्ञ वर्मा व हेल्पर पवन गुप्ता पुत्र गुप्ता निवासी ग्राम रामपुर भागल, जिला अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत इलाज के लिए बुद्धा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ईलाज के दौरान सुशील वर्मा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।