फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद जमीनों के सर्किल दाम बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल बाद जमीनों के सर्किल दाम बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में चार साल बाद जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। डीएम उमेश मिश्रा ने इसके लिए समिति बना दी है। जमीनों के सर्किल रेट बढ़ेंगे तो उनका बाजार भाव भी पहले से ज्यादा होगा। इससे जमीनों के रेट बढ़ेंगे और सबसे ज्यादा फायदा किसानों को ही होगा। अगर किसी सरकारी प्रोजेक्ट में जमीन जा रही हो तो किसानों को जमीन के और ज्यादा दाम मिलेंगे। हालांकि इससे मकान बनाने वालों का सपना भी महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला बिजनौर नई और पॉश कॉलोनियों वाला शहर बनता जा रहा है। जिले की हर तहसील हर कस्बे में तेजी से कॉलोनी बन रही हैं। गांवों में रहने वाले लोग अब कस्बों में शिफ्ट हो रहे हैं। इसके अलावा नौकरी करने वाले व अन्य लोग भी मकान बना रहे हैं। कोरोना के बाद से जमीन पैसे के निवेश का सबसे पसंदीदा साधन भी बनी है। जमीन में काफी लोग निवेश भी कर रहे हैं। आमतौर पर हर साल सरकार द्वारा सर्किल रेट में कुछ न कुछ बढ़ोतरी की जाती है लेकिन काफी समय से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे। आखिरी बार 2017 में सर्किल रेट बढ़े थे। इस बार जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए समिति बनाई गई है। डीएम ने टीम में एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिका ईओ व सहायक निबंधकों को भी रखा है। ये जमीनों के सर्किल रेट और बाजार रेट को देखेंगे और इसी हिसाब से जमीनों के रेट संशोधित होंगे।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर होगा संशोधन
सहायक आयुक्त स्टांप अजय त्रिपाठी के अनुसार सर्किल रेट का सर्वे करने के लिए समिति बना दी गई हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें