फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में बड़ा हादसा: सड़क में गड्ढे के कारण कंटेनर पलटा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Tue, 20 Feb 2024 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
टैंकर पलटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि सड़क में गड्ढे के कारण कैंटर पलटने से हादसा हुआ है। 

विज्ञापन


मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर मंगलवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क के गड्ढे की वजह से अनियंत्रित हुआ कंटेनर टाटा मैजिक वाहन पर जा पलटा। इससे टाटा मैजिक में सवार तीन लोगों की कंटेनर के नीचे दबकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Namo Baharat: शताब्दी नगर तक के लिए RAPIDX की जमीन तैयार, वायाडक्ट रखने का काम पूरा, अब अगले चरण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर बैराज के समीप यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे हुआ। बताया गया कि कंटेनर बिजनौर से बिजनौर बैराज की ओर जा रहा था, जबकि मेरठ की ओर से टाटा मैजिक आ रहा था। तभी अचानक सड़क के गड्ढे की वजह से कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे टाटा मैजिक पर पलट गया।

इस हादसे में टाटा मैजिक सवार रविंद्र पुत्र ओमप्रकाश और मोनू पुत्र सुंदर निवासी गण भोजपुरी गाजियाबाद समेत तीन की मौत हो गई।  तीसरे व्यक्ति के शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। खबर मिलते ही एसपी सिटी संजीव बाजपेई, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल अमित कुमार मौके पर पहुंचे। 

टाटा मैजिक में पुलिस को शादी के कार्ड पड़े मिले जिन पर लिखे नंबर पर फोन किया गया तो दो मृतकों की पहचान हो सकी। बताया गया कि रविंदर अपने भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए बिजनौर आ रहा था। 8 मार्च को उसके भाई की शादी होनी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें