फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलांे में आधार कार्ड हुआ अनिवार्य

Fri, 26 May 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जिन छात्रों के आधार कार्ड नहीं हैं उन्हें चिह्नित कर कार्ड बनवाए जाएंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जिले के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब दो लाख छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। जबकि माध्यमिक स्कूलों में इसके लिए आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

माध्यमिक कॉलेजों में छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। पर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होते ही बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिंहा ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए भी आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


शासन से आए आदेश में बच्चों के आधार कार्ड 30 जून तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं हैं उनके कार्ड बनवाने के आदेश दिए गए हैं। बताते हैं कि एक स्कूल से अधिक स्कूलों में प्रवेश कराने पर इससे अंकुश लग सकेगा। सभी बच्चों के आधार कार्ड होने पर एक से अधिक स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों को रोका जा सकता है। मनमानी करने वाले अभिभावक भी पकड़ में आ जाएंगे। 

पर ग्रीष्मकालीन अवकाश में आए आदेश से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में परेशानी हो सकती है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि  शिक्षा सत्र शुरू होते ही बच्चों के आधार कार्ड मांगे गए थे। उन्होंने सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश की पुष्टि की है और बताया कि जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उनके कार्ड बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें